फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत का मेड़ काटने को लेकर मारपीट, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदपुर थाना क्षेत्र के बासूपुर गांव में बृहस्पतिवार को खेत का मेड़ काटने को लेकर हुए विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट और फायरिंग की घटना में चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से छह को हिरासत में ले लिया है। मामले में एक पक्ष ने थाने में तहरीर दी है। हालांकि पुलिस फायरिंग की बात से साफ इंकार कर रही है। बासूपुर गांव निवासी शिवानंद यादव और राजेंद्र यादव के बीच खेत का मेड़ काटने को लेकर विवाद हो गया। मारपीट के दौरान राजेंद्र का पुत्र टिंकू भी शिवानंद को पीटने लगा। पति को पिटता देख शिवानंद की पत्नी करसी देवी एवं उनके पुत्र देवेंद्र एवं धनंजय भी पिता को बचाने आ गए। आरोप है कि एक तरफ से हवाई फायरिंग भी की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भेजा। सीओ बीएसवीर कुमार ने बताया कि फायरिंग की सूचना गलत है। जमीनी विवाद में मारपीट हुई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें