फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को कालिख पोतकर घुमाया

Sat, 27 Feb 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव की किशोरी पर गलत लांछन लगाते हुए बाल मुड़कर मुंह पर कालिख पोत उसे घुमाने और दुर्व्यवहार करने का आरोप उसकी मां ने एक समुदाय लोगों पर लगाया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अन्य लोगों की तलाश कर रही है। जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और पूछताछ की।
विज्ञापन


पीड़ित किशोरी की मां का आरोप है कि उसकी बेटी के चरित्र पर लांछन लगाते हुए गांव के ही कुछ दो लोगों ने उसे गुरुवार को उस समय पकड़ लिया जब वह हाई स्कूल की परीक्षा देकर आ रही थी। दोनों उसकी पुत्री को पकड़ कर घसीटते हुए अपने घर ले गये। वहां आरोपियों ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर उसकी पुत्री का हाथ बांध दिया और उसका बाल मुड़कर मुंह पर कालिख पोत कर गांव में घुमाया।

 मां ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसकी बेटी को निर्वस्त्र कर दिया था। पुत्री को घुमाने के बाद आरोपियों ने उसकी बेटी को मारा पीटा। ग्रामीणों की सूचना पर परिवार के लोग पहुंचे और किशोरी को छुड़ाया। ग्राम प्रधान और चौकीदार ने बीच बचाव कराया। पीड़ित की मां ने थाने में तहरीर दी है। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज करते हुए गांव के ही आरोपी कलामू और सलामू को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


इस संबंध में कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। उधर, पुलिस अधीक्षक रामकिशोर ने बताया कि इस मामले में आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। घटना के पीछे जिनका भी हाथ है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें