करंडा थाने में एक महिला ने अपने दामाद पर मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि उसने पहले विश्वास में लेकर दो समूहों से 90 हजार रुपये निकलवाकर ले लिया, फिर घर में रखा 90 हजार का उसका जेवर भी उठा ले गया। अब मांगने पर फरार हो गया है। करंडा थानाक्षेत्र के खिजिरपुर गांव निवासी केवली देवी ने थाने में तहरीर दी है कि उन्होंने अपनी बेटी संगीता की शादी 30 मई 2015 को जंगीपुर थानाक्षेत्र के अरसदपुर निवासी रामकेश पाल से की। दोनों से एक पुत्र और पुत्री पैदा हुई। आरोप है कि लगभग 2 वर्ष 6 माह पहले उनके दामाद रामकेश पाल ने एक समूह से 50 हजार रुपये उनके नाम से लोन निकलवाया।
लोन की अदायगी के लिए उसके ही नाम से दूसरे समूह से लगभग एक वर्ष पहले 40 हजार रुपये लिया। इसके अलावा 90 हजार रुपये कीमत का सोने का मंगलसूत्र, लाॅकेट, कान का आयरन व चांदी का पायल लेकर फरार हो गया।
10 जनवरी उसने दामाद के गुमशुदगी का प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन अब तक पता चला है कि दामाद 8-10 दिन से अपने घर पर है। वह कर्ज अदायगी न करने की डर से इधर-उधर दर-दर की ठोकर खा रही है। प्रभारी थानाध्यक्ष करंडा सचिन सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।