फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: कहीं बूंदाबांदी तो कहीं झमाझम बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज गरज के साथ हुई बारिश, जगह-जगह जलभराव
विज्ञापन

- कई स्थानों पर सड़क और अस्पताल परिसर में भी लगा पानी, लोग परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। जिले के विभिन्न इलाकों में मंगलवार तेज गरज के साथ बारिश हुई। इससे जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई। शहर की सड़कों पर भी पानी लग गया, जिससे आने-जाने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
मंगलवार को दिनभर आकाश में बादल छाए रहे। दोपहर बाद कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई। इससे जगह-जगह जल भराव हो गया। खेत भी पानी से भर गए। इसके अलावा शहर के कई इलाकों में पानी भर गया। हालांकि बारिश ने लोगाें को उमस से राहत भी दी। नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद नंदगज के परिसर में बारिश से जलभराव की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

पीजी काॅलेज के कृषि एवं मौसम वैज्ञानिक कपिल देव शर्मा ने बताया कि आगामी पांच दिनों तक बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेंटीग्रेड एवं न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रहने की संभावना है तथा पूर्वी हवा औसत 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा से चलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

-
बिजली तार पर गिरा पेड़, 82 गांव की बत्ती गुल
दिलदारनगर। तेज हवा और बारिश के कारण क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र से जुड़े अलग-अलग जगहों पर तार गिर जाने से दिलदारनगर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 6 फीडरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। इससे क्षेत्र के 82 गांव के लोग प्रभावित है। जेई तपस कुमार ने बताया कि बिजली निगम की टीम क्षेत्रों में पहुंचकर मरम्मत कार्य में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें