फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं का समय से करें निस्तारण ताकि न भटके फरियादी

विज्ञापन
विज्ञापन
शासन की मंशा के अनुरूप समाधान दिवस-थाना दिवस में आए हर फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए। समय सीमा के अंतर्गत उनका निस्तारण भी सुनिश्चित किया जाए ताकि फरियादियों को इधर-उधर अपनी समस्याओं को लेकर भटकना न पड़े। यह बातें जंगीपुर थाना में आयोजित समाधान दिवस-थाना दिवस में शनिवार को फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण करने के दौरान जिलाधिकारी आर्यका आौरी एवं पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिकायत पंजिका में फरियादियों के मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से दर्ज किए जाएं। शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता की जांच अब फरियादियों के मोबाइल पर बात कर की जाएगी। अगर निस्तारण में फर्जीवाड़ा मिला तो निश्चित ही निस्तारण करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
कहा कि समाधान दिवस-थाना दिवस में आई जमीनी विवादों की शिकायतों को सूचीबद्ध किया जाए तथा राजस्व और पुलिस द्वारा गठित टीम मौके पर जाकर बिना किसी पक्षपात के उन शिकायतों का समयावधि के अंदर निस्तारण सुनिश्चित करे। ताकि फरियादियों को बार-बार अपनी शिकायतों को लेकर इधर-उधर भटकना न पड़े। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि बालिकाओं-महिलाओं की शिकायतों का मौके पर जाकर प्राथमिकता से निस्तारण किया जाए। इस अवसर पर थानाध्यक्ष जंगीपुर एवं राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन

त्योहारों में सफाई, जर्जर सड़क की मरम्मत का निर्देश
गाजीपुर। आगामी त्यौहारों को मद्देनजर रखते हुए जिले में सांप्रदायिक सौहार्द एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक पुलिस लाइन के सभागार में सभी धर्मगुरुओं एवं संभ्रांत नागरिकों के साथ शनिवार को हुई। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कहा कि त्योहार में कोई नई परंपरा की शुरुआत नहीं होगी। जो पहले से लागू है यथावत उनका पालन करना होगा। बिना अनुमति कोई भी जुलूस या शोभायात्रा नहीं निकलेगी।
उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों पर ध्वनि विस्तारक यंत्र की आवाज एक निर्धारित मानक के अनुरूप होनी चाहिए। जुलूस के दौरान कोई भी व्यक्ति अस्त्र और शस्त्र का प्रयोग नहीं कर सकता है और न ही कोई ऐसा भड़काऊ भाषण देगा जिससे किसी संप्रदाय के व्यक्ति की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचे।
जिलाधिकारी ने जिले में त्योहारों के मद्देनजर साफ-सफाई, प्रकाश, विद्युत, पानी की व्यवस्था, जर्जर सड़क की मरम्मत कराने का संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। धर्मगुरुओं से त्योहारों को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए आपस में संवाद करने को कहा।
पुलिस अधीक्षक रोहन बी बोत्रे ने कहा कि अराजक तत्वों पर पैनी नजर रखी जाएगी। माहौल खराब करने वालों के साथ कड़ाई से निपटा जाएगा। इस अवसर पर उपस्थित सभी संभ्रांत व्यक्तियों एवं धार्मिक गुरुओं ने कहा कि हमारी तरफ से जिला प्रशासन को पूरा सहयोग किया जाएगा। बैठक में सभी उपजिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), सभी क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें