फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोद लिए स्कूल में बीएसए ने लगाई झाड़ू, बच्चों संग खाया खाना

विज्ञापन
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने अपने गोद लिए प्राथमिक विद्यालय नूरपुर में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत सफाई अभियान की शुरुआत की। ग्राम प्रधान रमेश यादव, विद्यालय के सभी स्टाफ एवं ग्राम वासियों के साथ उन्होंने झाड़ू लगाकर समाज को स्वच्छता का संदेश दिया। इसके बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी ने वहां मौजूद सभी बच्चों को स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए उन्हें इसके लिए जागरूक भी किया।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि स्वस्थ मस्तिष्क में स्वस्थ विचारों का संचार होता है। जब हम अपने आप को स्वच्छ रखेंगे तभी ज्ञान को आत्मसात करने में आसानी होगी। इसके बाद उन्होंने बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर खाना भी खाया। सामुदायिक सहभागिता के अंतर्गत विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों एवं ग्राम प्रधान के साथ बैठक कर विद्यालय को निपुण विद्यालय बनाने के लिए सकारात्मक सहभागिता का आह्वान भी किया।
इसी क्रम में प्रत्येक खंड शिक्षा अधिकारियों ने पांच-पांच विद्यालयों का निरीक्षण किया। जिले के कुल 75 विद्यालयों के निरीक्षण में एक प्रधानाध्यापक, एक सहायक अध्यापक, एक शिक्षामित्र, एक परिचारक अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित पाए गए कार्मिकों का अनुपस्थित दिवस का वेतन-मानदेय बीएसए ने अग्रिम आदेश तक रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें