फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: फसल को कीट-पतंगों से बचाएगा सोलर लाइट ट्रैप

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। अब बिना कीटनाशक छिड़काव के फसल को कीटों से मुक्त किया जा सकेगा। यह सोलर लाइट ट्रैप के जरिये संभव होगा। ऑनलाइन कंपनियों ने इनकी बिक्री शुरू की है। वहीं, मंगलवार को कृषि विभाग की डिमांड निदेशालय से 1600 सोलर लाइट ट्रैप की खेप जिले में पहुंच गई है। इनका वितरण ब्लॉकवार किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार ने बताया कि निदेशालय से प्राप्त 1600 सोलर लाइट ट्रैप की पहली खेप जिले में पहुंची है। इसका प्रत्येक ब्लॉकों में 100 की संख्या में वितरण किया जाएगा। बताया कि इसके प्रयोग से फसल को कीटों से बचाने के लिए कीटनाशक का छिड़काव नहीं करना पड़ेगा।
कीट नियंत्रण के लिए वैज्ञानिकों ने सोलर लाइट ट्रैप विकसित किया है। कीट नियंत्रण के लिए यह एक कारगर उपाय साबित हो रहा है। अब बिना कीटनाशक फसल उत्पादन होगा और हानिकारक कीटों पर नियंत्रण संभव होगा।
विज्ञापन

इस समय रबी की फसल गेहूं के अलावा दलहन-तिलहन व बड़े रकबे में सब्जियों की फसल है। बताया कि कृषि आधारित जिला होने के चलते फसलों में कीट की अधिकता रहती है।
इनसे फसल के बचाव के लिए किसान कीटनाशक का छिड़काव करते हैं। कीटनाशक मानव सेहत पर भी दुष्प्रभाव डालता है, फसल के पोषक तत्व को खत्म करता है और मित्र कीटों को भी नष्ट कर देता है। इसी को देखते हुए कृषि विभाग ने सौर ऊर्जा आधारित लाइटों की डिमांड निदेशालय से किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें