फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौराहों पर लगेगी सोलर लाइट और एलईडी

Mon, 31 Aug 2015 11:10 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक सोमवार को नगर पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान सर्वसम्मति से 20 करोड़ 80 लाख रुपये के विकास कार्यों का प्रस्ताव पास किया गया। शहर के सभी चौराहों पर सोलर लाइट और एलईडी वल्ब लगाने का निर्णय लिया गया। यह भी तय हुआ कि नगरपालिका परिषद के नए कार्यालय का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन


बैठक में शहर के विकास के लिए पहले से तैयार इस्टीमेट 20 करोड़ 80 लाख को पास किया गया। तय किया गया कि इसका जल्द ही टेंडर कराया जाएगा। इस दौरान नगर के सभी प्रमुख चौराहों पर पथ प्रकाश की व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया। नगर पालिका के नए कार्यालय भवन का निर्माण शासन के मानकों के तहत कराने का प्रस्ताव भी पास हुआ। नगर पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि कुछ लोग शहर के विकास में बाधा डालने का प्रयास कर रहे हैं। जनता विकास चाहती है।

इस धनराशि से शहर को सुंदर बनाया जाएगा। बैठक में अधिशासी अधिकारी जयप्रकाश यादव, विजय शंकर, अवर अभियंता विवेकानंद सिंह, सभासद अशोक मौर्या, शेषनाथ यादव, रणजीत यादव, संजय सिंह, संजीव श्रीवास्तव, चंदन सिंह, सोनू, जुलेखा बेगम, उषा कुशवाहा, कुसुम देवी, इसरत जहां, आशुतोष गुप्ता, रवि केशरी, संजय राम, संजय वर्मा, शरद राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें