फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी

विज्ञापन
विज्ञापन
मौधा। करीब सवा महीने बाद कर्फ्यू के बाद खुले बाजारों में बुधवार को रौनक दिखी। इस दौरान हुई भीड़ में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई जाती रहीं। हालांकि सतर्कता के नियमों का कुछ असर भी दिखा। अधिकांश दुकानों में क्षमता से अधिक लोगों की भीड़ रही। वहीं रेलवे स्टेशन के आरक्षण खिड़की पर लोगों ने दो गज दूरी का पालन तो नहीं किया। लेकिन मास्क जरूर लगाया। बाजारों में निकले एसडीएम सैदपुर विक्रम सिंह एवं सीओ बाला वीरकुमार ने लोगों को कोविड से बचाव के प्रोटोकाल का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया। चेताया कि अगर केस बढ़े तो लापरवाह लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और फिर से कर्फ्यू लागू कर दिया जाएगा। नए निर्देशों के तहत सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक दुकानें खुलीं। अधिकांश दुकानदार खुद भी मास्क लगाए और सेनिटाइजर का इंतजाम करते दिखे। सैदपुर, औड़िहार, मौधा, हसनपुर, खानपुर, धुआर्जुन, बहेरी, ऊचौरी, नायकडीह, सिंगारपुर, पोखरा मोड़, बिहारीगंज, बहुरा और सिधौना आदि बाजारों की सड़कों पर खरीदारों और राहगीरों को सोशल डिस्टेंसिंग का जमकर उल्लंघन करते देखा गया। बुधवार को सुबह से ही औड़िहार के रेलवे स्टेशन के आरक्षण केंद्र पर टिकट के लिए भीड़ लगी हुई थी। वहां दो गज दूरी की बात तो दूर दो इंच की भी दूरी नहीं थी। टिकट बुक कराने आने वाले लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा था। काउंटरों पर अनियंत्रित भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आरपीएफ और जीआरपी के जवान मौके से गायब थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें