मरदह। जिले में लगातार कोरोना संक्रमण के बढ़ने के बावजूद क्षेत्र की बैंक शाखाओं में प्रतिदिन सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई जा रही है। मंगलवार को यूनियन बैंक शाखा, भारतीय स्टेट बैंक के बाहर ग्राहकों की भीड़ लग गई। स्टेट बैंक के बाहर दर्जनों महिलाएं एक-दूसरे से सटकर कतार में खड़ा होकर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाती हुई नजर आई। खास बात यह है कि क्षेत्र के बैंक शाखा प्रतिदिन इसकी धज्जियां उड़ा रहे हैं। बावजूद इसके बैंक कर्मी और वहां तैनात पुलिस कर्मी लोगों को सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराने को लेकर गंभीर नहीं दिख रहे हैं। बैंकों में आने वाले अधिकांश लोग बिना मास्क के ही दिखाई दे रहे हैं, जिससे कोरोना संक्रमण का खतरा बना हुआ है।