गाजीपुर। गाजीपुर संसदीय सीट के लिए नामांकन का कार्य बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। अब तक तीन प्रत्याशियों ने नामांकन किया। कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी के न्यायालय कक्ष में जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी के सामने जनता राज पार्टी और निर्दलीय प्रत्याशी भारतीय लोकवाणी पार्टी के उम्मीदवार ने पर्चा दाखिल किया।
नामांकन के तीसरे दिन जनता राज पार्टी के प्रत्याशी ग्राम जयरामपुर निवासी कुबेर राम ने एक सेट में पर्चा दाखिल किया। वहीं, ग्राम डुहिया निवासी निर्दलीय उम्मीदवार भारतीय लोकवाणी पार्टी के धनंजय कुमार तिवारी ने भी एक सेट में नामांकन पत्र भरकर दाखिल किया। हालांकि धनंजय कुमार तिवारी ने बुधवार को भी एक सेट में पर्चा भरा है। इसके अलावा संसदीय सीट के लिए चार प्रत्याशियों के नाम पर नामांकन पत्र लिया गया। इसमें सरदार पटेल सिद्धांत पार्टी के गंगा प्रसाद, भारतीय जवान किसान पार्टी के महातिम पांडेय, जन संचार पार्टी से राजेन्द्र कुमार गांधी और युग तुलसी पार्टी के आदित्य श्रीवास्तव के नाम से एक-एक सेट नामांकन पत्र लिया है।