फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: युवती को सांप ने डसा, झाड़फूंक में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबिहा। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के पाहपट्टी पादरिया गांव में मंगलवार की रात घर में सो रही एक युवती की सर्पदंश से मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में चीख-पुकार मची रही।
विज्ञापन

पाहपट्टी पादरिया गांव उषा यादव (21) रात में खाना खाकर घर में सोने चली गई थी। वह अपने घर में लगे चौकी पर सो रही थी। इसी बीच कमरे के अंदर सांप घुस गया। सांप ने सो रही उषा यादव को डंस लिया। सांप डसने के बाद उषा यादव की नींद टूट गई और वह शोर मचाने लगी।
आवाज सुनकर नींद में सो रहे परिजन भी जग गए और उसे अमवा के सती माई स्थान पर ले गए, लेकिन जब वहां कोई लाभ नहीं मिला तो वापस घर ला झाड़-फूंक कराने लगे। कोई असर नहीं हुआ और युवती की मौत हो गई। परिजनों ने मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें