फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: चार छात्रावासों का सीएम ने किया वर्चुअल लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
-प्रत्येक विकास खंड के दो उच्च प्रा. विद्यालयों में लर्निग बाई डूइंग लैब स्थापित करने की योजना का शुभारंभ
विज्ञापन

जिले के 2.05 लाख अभिभावकों के खाते में पहुंचे 1200-1200 रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लोक भवन, लखनऊ से बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में उच्चीकृत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों के नवनिर्मित छात्रावास-एकेडमिक भवनों का लोकार्पण किया। इनमें जिले के चार नवनिर्मित छात्रावास भवन (केजीबीवी रेवतीपुर, देवकली, जमानिया तथा सैदपुर) शामिल है। इसके साथ ही इनमें कक्षा-नौ में विज्ञान वर्ग के लिए छात्राओं का प्रवेश प्रारंभ हो गया।
मुख्यमंत्री ने छात्र-छात्राओं को मिलने वाले ड्रेस, जूता, मोजा, स्वेटर, स्कूल बैग एवं स्टेशनरी के लिए बटन दबाकर अभिभावकों के खातों में 1200 रुपये स्थानांतरित किया। मुख्यमंत्री के बटन दबाते ही जिले के परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत लगभग दो लाख पांच हजार बच्चों के अभिभावकों के खातों में धनराशि अंतरित हो गई।
विज्ञापन

इसी तरह मुख्यमंत्री ने विभाग के अन्य कार्यक्रमों एवं योजनाओं का शुभारंभ किया। लर्निग बाई डूइंग पद्धति को शिक्षण में सम्मिलित करने एवं छात्रों में कौशल विकास करने के उद्देश्य से प्रत्येक विकासखंड के दो उच्च प्राथमिक विद्यालयों में इसके लैब स्थापित किए जाने की योजना का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर उन्होंने शिक्षकों को हमेशा अपने ज्ञान को बढ़ाने तथा अद्यतन तकनीक को अपनाकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान किए जाने पर जोर दिया। उन्होंने बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं का शुभारंभ-लोकार्पण आनलाइन माध्यम से किया।
-
सीएम के कार्यक्रम का देखा गया प्रसारण
मुख्यमंत्री के वर्चुअल कार्यक्रम को देखने की व्यवस्था की गई थी। जिलास्तर पर आयोजन राइफल क्लब के सभागार में था। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने अध्यापकों को पूर्ण मनोयोग से शिक्षण करते हुए निपुण लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी देवकली, जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता अमित कुमार राय, जिला समन्वयक अनुपम गुप्ता, अमित कुमार वर्मा, उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड वाराणसी यूनिट के सहायक अभियंता, अवर अभियंता, एसआरजी अभिषेक कुमार, प्रधानाध्यापक एवं बच्चे उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का प्रसारण जिले के सभी ब्लाक संसाधन केंद्रों तथा विद्यालयों में किया गया। रेवतीपुर: स्थानीय गांव स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का मुख्यमंत्री ने वर्चुअली लोकार्पण किया। इसका एलईडी के माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया।
विज्ञापन

नवनिर्मित छात्रावास को फूल मालाओं से आकर्षित तरीके से सजाया गया था। इस अवसर पर बीईओ अशोक कुमार गौतम, एआरपी संत कुमार गुप्ता, कविंद्र कुमार, साधना उपाध्याय, संध्या रानी, कविता चौहान, पूजा श्रीवास्तव आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें