फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहमर में रुकी फरक्का, मां कामाख्या का लगा जयकारा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना काल के बाद से ही गहमर रेलवे स्टेशन पर बंद हुई फरक्का एक्सप्रेस का बृहस्पतिवार से पुन: ठहराव शुरू होने पर रेल ठहराव समिति के सदस्यों ने चालक को माला पहना कर एवं मुंह मीठा कराकर स्वागत किया। ट्रेन के ठहराव से क्षेत्र के लोगों में हर्ष व्याप्त है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण काल के बाद से ही गांव के रेलवे स्टेशन पर कई जोड़ी ट्रेनों का ठहराव बंद कर दिया गया था। इन ट्रेनों के पुन: ठहराव को लेकर रेल ठहराव समिति, व्यापार मंडल, बार एसोसिएशन सहित भारी संख्या में ग्रामीण आंदोलनरत थे। इस आंदोलन का हिस्सा बन गाजियाबाद में रह रही गहमर की बहू एवं भाजपा नेत्री प्रियंका प्रियदर्शनी ने कौशांबी के सांसद विनोद सोनकर के जरिए रेलमंत्री अश्विनी वार्ष्णेय को इन समस्याओं से अवगत कराते हुए फरक्का एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की थी।
रेल मंत्री द्वारा इस मांग को स्वीकार करते हुए गहमर रेलवे स्टेशन पर पुन: फरक्का एक्सप्रेस का ठहराव सुनिश्चित किया गया। सुबह मालदा से भिवानी जा रही फरक्का एक्सप्रेस सुबह 7.28 पर जैसे ही गहमर प्लेटफार्म पर रुकी तो मौजूद लोगों ने मां कामाख्या के गगनभेदी जयकारे के साथ स्वागत किया। इसके बाद पुन: रेल ठहराव समिति के संयोजक हृदय नारायण सिंह भूतपूर्व सैनिक सेवा संगठन के अध्यक्ष मार्कंडेय सिंह, प्रमुख समाज सेवी सुधीर सिंह पूर्व सैनिक चंदन सिंह सहित दर्जनों की संख्या में लोगों ने ड्राइवर एवं गार्ड का माल्यार्पण कर मुंह मीठा कराया।
विज्ञापन

संयोजक हृदय नारायण सिंह एवं सैनिक संगठन के अध्यक्ष मार्कंडेय सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को आगे गंतव्य के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर प्रशांत सिंह, प्रमोद सिंह, हे राम सिंह, अशोक सिंह, सच्चिदानंद उपाध्याय, संजय सिंह, राजेश सिंह पिंटू, आनंद मोहन, ओमप्रकाश सिंह, आयुष, विवेक सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें