फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन से उठा धुआं 37 मिनट खड़ी रही ट्रेन

विज्ञापन
औड़िहार रेलवे स्टेशन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन से निकलता धुंआ। संवाद
विज्ञापन
औड़िहार। स्थानीय जंक्शन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन के ऊपरी हिस्से (पेंटो हुड) में रविवार को कपड़ा गिर गया। इससे आग की हल्की लपटें व धुआं उठने लगा। लोको पायलट व रेल कर्मियों ने अग्निशमन यंत्र के माध्यम से आग बुझाई। इससे इंटरसिटी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 37 मिनट विलंब से अपने गंतव्य को रवाना हुई। वहीं आग की लपटें व धुआं उठने से यात्रियों में अफरातफरी मची रही।
विज्ञापन

इंटरसिटी एक्सप्रेस वाराणसी सिटी से गोरखपुर कैंट के लिए संचालित होती है। स्थानीय जंक्शन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस के आने का समय दोपहर में 12.18 बजे निर्धारित है। लेकिन, ट्रेन 10 मिनट विलंब से 12.28 बजे प्लेटफाॅर्म संख्या 6 पर पहुंची। ट्रेन के पहुंचते ही फुट ओवरब्रिज से किसी यात्री का कोई कपड़ा गिर गया, जो ओवरहेड इलेक्ट्रिक वायर से टकरा कर इंजन के ऊपरी हिस्से (पेंटो हुड) पर जा गिरा। इसके बाद कपड़े से हल्की आग की लपटें व धुआं उठने लगा। धुआं देखकर लोको पायलट अरुण कुमार यादव व सहायक लोको पायलट रविकांत कुमार इंजन से बाहर निकले। मौके पर अन्य रेलकर्मी भी पहुंच गए। यह सूचना ट्रेन में सवार यात्रियों को मिली। इसके बाद यात्रियों में अफरातफरी मच गई। वह अपने-अपने कोच से बाहर निकल गए। इंजन के पास भीड़ जुट गई। रेलकर्मियों ने अग्निशमन यंत्र के माध्यम से आग की लपटों को बुझाया। इसके बाद धुआं निकलना बंद हो गया। लोको पायलट द्वारा स्टेशन मास्टर को मेमो देकर टीआरडी स्टाफ द्वारा जांच कराई गई। सब कुछ सकुशल मिलने पर यात्री ट्रेन में सवार हुए। इसके बाद 37 मिनट विलंब से 1.05 बजे ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई। स्टेशन अधीक्षक दिलीप कुमार सिन्हा ने बताया कि सूचना मिलते ही संबंधित डिपार्टमेंट द्वारा समस्या को सही किया गया। इसके बाद ट्रेन को आगे के स्टेशन के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें