फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: तिरंगा यात्रा में गूंजा वंदे मातरम व भारत माता की जय का नारा

विज्ञापन
फतेहउल्लापुर में तिरंगा फहराते दिव्यांग बच्चे-स्रोत-विभाग
विज्ञापन
गाजीपुर। जनपद में भाजपा की ओर से मंगलवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान वंदे मातरम व भारत माता की जय के नारे गूंजे। तिरंगा यात्रा के माध्यम से राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया। तिरंगा यात्रा में युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। तिरंगा यात्रा को लेकर लोगों में उत्साह देखा गया।
विज्ञापन

भांवरकोल में तिरंगा यात्रा की शुरुआत जोगा मुसाहिब स्थित शहीद स्तंभ (हिंद केसरी मंगला राय) से हुई। इसके बाद यात्रा रामचंद्र शर्मा पार्क, लौवाडीह पहुंची और वहां से शेरपुर खुर्द स्थित शहीद स्थल होते हुए शेरपुरकला के अष्टशहीद पार्क पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ। समापन अवसर पर आयोजित सभा को मुख्य अतिथि एवं पूर्व मंत्री विजय मिश्रा ने संबोधित किया। उन्होंने स्वतंत्रता के महत्व और देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों के योगदान को याद किया। भांवरकोल ब्लॉक प्रमुख आनंद राय मुन्ना ने अष्टशहीद पार्क से मुख्य सड़क तक सीसी रोड का निर्माण कराने की घोषणा की। उन्होंने शहीद पार्क में लोगों के लिए आवश्यक सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि शहीदों की स्मृतियों से जुड़े स्थलों का विकास और वहां सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी जिम्मेदारी है, ताकि नई पीढ़ी इन वीरों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा ले सके। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि देश के वीर शहीदों के प्रति सम्मान और राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करने का अवसर है। यात्रा में जिस तरह लोगों ने उत्साह और एकजुटता के साथ भाग लिया, वह राष्ट्रप्रेम की भावना को दर्शाता है। उन्होंने तिरंगा यात्रा के आयोजन और देशभर में राष्ट्रभक्ति के वातावरण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर राजेश राय, सतीश राय, डब्लू राय, अभिषेक राय, आयुष पांडेय आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में मुहम्मदाबाद में भाजपा नेता पीयूष राय के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा नेता पीयूष राय ने कहा कि तिरंगा देश की आन-बान-शान और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र के प्रति गौरव और जिम्मेदारी की भावना से जोड़ना है। यात्रा में पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, जिला उपाध्यक्ष शशांक शेखर समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए। देवकली : तिरंगा यात्रा ब्लॉक मुख्यालय से शुरू होकर मऊपारा, मुस्लिमपुर, पहाड़पुर, बासूचक होते हुए धनईपुर पहुंची। यहां अमर शहीद संजय यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर अखिलेश कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, राधिका देवी, गौरव यादव,अजय यादव आदि मौजूद रहे।

फतेहउल्लापुर में तिरंगा फहराते दिव्यांग बच्चे-स्रोत-विभाग

फतेहउल्लापुर में तिरंगा फहराते दिव्यांग बच्चे-स्रोत-विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें