फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गली-गली गूंजे नारे, हर ओर लहराया तिरंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजादी के 75 वें वर्ष पर अमृत महोत्सव के तहत जिले के विभिन्न ब्लाकों, तहसीलों, विद्यालयों और संगठनों की ओर से बुधवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान भारत माता की जय के उद्घोष से वातावरण देश भक्ति से ओतप्रोत हो उठा। एशिया के बड़े गांव गहमर में तो विकास भवन से सरकारी कर्मचारियों ने यात्रा निकालकर भ्रमण किया।
विज्ञापन

गहमर संवाददाता के अनुसार एशिया के सबसे बड़े गांव गहमर में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्थानीय गांव के इंटर कालेज के बच्चों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में सेना के जवान, एनसीसी कैडेटस, पुलिस कर्मियों के साथ छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। सुबह 10 बजे तिरंगा यात्रा निकाली गई। विद्यालय से निकली तिरंगा यात्रा गहमर थाना, स्व. विश्वनाथ सिंह गहमरी पार्क सहित पूरब पोखरा होते हुए पुन: विद्यालय परिसर में आकर समाप्त हो गई। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार व्यापार मंडल के तरफ से तिरंगा यात्रा निकाली गई। शहीद पार्क में एसडीएम हर्षिता तिवारी ने यात्रा शुभारंभ अमर शहीद डा. शिवपूजन राय की मूर्ति पर माल्यार्पण करके किया। एसडीएम ने तिरंगा लेकर यात्रा के आगे आगे पैदल चलते हुए पूरे नगर का भ्रमण किया।
दुल्लहपुर संवाददाता के अनुसार भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाला।जखनिया में तिरंगा यात्रा शिव मंदिर से शुरू होकर पूरे बाजार में भ्रमण करते हुए कुड़ीला, जाही, झोटना, यादव मोड़, हथियाराम बुढ़ानपुर, परसपुर, जौहरपुर, फूलपुर होते हुए ऐमाबंशी महावीर चक्र विजेता शहीद राम उग्रह पांडेय पार्क में उनको श्रद्धांजलि अर्पित कर समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा में प्रमुख रूप से भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश राजभर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विपिन सिंह आदि मौजूद रहे। खानपुर संवाददाता के अनुसार इशोपुर से लेकर सिधौना बाजार तक स्कूली बच्चों ने 75 फीट लंबा तिरंगा झंडा लेकर प्रभातफेरी निकाली। उपजिलाधिकारी सैदपुर ओमप्रकाश गुप्ता ने इस तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आजादी के नारों और देशभक्ति गीतों के साथ राधिका रूरल स्कूल बभनौली के छोटे छोटे बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर चार किलोमीटर लंबा प्रभातफेरी से लोगों में जोश और जज्बा भरा। बहरियाबाद संवाददाता के अनुसार सादात नगर स्थित रेलवे स्टेशन से विजेंद्र राय व मंडल अध्यक्ष संदीप सिंह सोनू के नेतृत्व में सादात मंडल उत्तरी के भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली।
विज्ञापन

यात्रा सादात बाजार, मजुई, बहरियाबाद, पलिवार, गदाईपुर, हाजीपुर भ्रमण के बाद रायपुर में आकर संपन्न हुई। अजय यादव के नेतृत्व में लालसा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल रायपुर के छात्र-छात्राओं ने रायपुर, बेंवदा, नादेपुर, हुसैनपुर, बहरियाबाद आदि गांवों में तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान वह देशभक्ति से ओतप्रोत नारे लगाए गए। लठ्ठूडीह संवाददाता के अनुसार तिरंगा यात्रा ताजपुर से शुरू होकर लठ्ठूडीह, दुबिहा मोड़ तक पहुंच एक जनसभा में तब्दील हो गई। इस अवसर पर अमृत महोत्सव के ऊपर प्रकाश डालते हुए जिला भाजपा उपाध्यक्ष श्याम राज तिवारी ने कहा कि अमृत महोत्सव देश की आजादी के लिए कुर्बानी देने वाले वीर सपूतों को याद करने तथा लोगों में देशभक्ति की भावना भरने और राष्ट्र के प्रति समर्पण का भाव पैदा करने के लिए तिरंगा यात्रा निकाला गया है। रेवतीपुर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा ब्लाक प्रमुख राहुल राय और पूर्व ब्लाक प्रमुख मुकेश राय के नेतृत्व में निकाली गई। नंदगंज संवाददाता के अनुसार सावित्री बालिका इंटर कालेज की छात्राओं द्वारा चोचकपुर मोड़ से तिरंगा यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें