फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने 15 अगस्त के कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार में 15 अगस्त के दिन आयोजित होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कराने के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने 15 अगस्त को निकाली जाने वाली प्रभातफेरी एवं अन्य आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की बिंदुवार समीक्षा की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सुबह 7 से 7.45 बजे तक स्कूली बच्चों द्वारा प्रभातफेरी निकाली जाएगी। जो नगर के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए कलेक्ट्रेट पर समाप्त होगी। सुबह 8 बजे ध्वजारोहण और राष्ट्रगान होगा। इसके बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, आश्रितों और शहीदो के परिजनो को सम्मानित किया जाएगा। और, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
नेहरू स्टेडियम गोराबाजार मे क्रास कंट्री रेस का आयोजन किया जाएगा। जिसका आयोजन क्रीड़ा अधिकारी द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के अमृत सरोवरों, ग्राम सचिवालयों पर ध्वजारोहण और प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही जनपद के प्रत्येक शासकीय कार्यालयों पर तिरंगा फहराने और प्रकाश की व्यवस्था का निर्देश दिया। साथ ही 11 से 17 अगस्त तक सभी ऐतिहासिक इमारतो, शहीद स्थलों एवं उनके मूर्तियों पर तिरंगा, प्रकाश की व्यवस्था का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।
विज्ञापन

15 अगस्त के दिन कलेक्ट्रेट एवं राइफल क्लब में सेल्फी प्वाइंट बनवान का निर्देश नाजिर कलेक्ट्रेट को दिया। समाज कल्याण अधिकारी एवं जिला प्रोवेशन अधिकारी अपने -अपने संबंधित संचालित वृद्धाश्रम एवं अन्य केंद्रो पर ध्वजारोहण एवं मिष्ठान वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित कराएंगे। इसी प्रकार जनपद के स्वास्थ्य उपकेंद्रो, आंगनवाड़ी केंद्रो पर भी ध्वजारोहण का निर्देश दिया। साथ ही नगर पालिका परिषद तथा नगर पंचायतों के मलिन बस्तीयों मे साफ-सफाई एवं ध्वजारोण कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें