फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर युवक की मौत

Thu, 28 Jul 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दानापुर रेल खंड के करहियां हाल्ट स्टेशन पर गुरुवार की सुबह विभूति एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।गहमर थाना क्षेत्र के पिपरौल निवासी करीमन राजभर का पुत्र रमाकांत राजभर (35) आज सुबह करीब साढ़े आठ बजे करहया हाल्ट स्टेशन के गेट संख्या 82सी पर दोनों रेल लाइनों के बीच खाली जमीन पर खड़े होकर डाउन 12368 विक्रमशील सुपरफास्ट ट्रेन को देख रहा था।
विज्ञापन


इसी बीच आ रही 12333 विभूति एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे कटकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। भीड़ में मौजूद लोगों ने रमाकांत को पहचान लिया। लोगों ने घटना की सूचना मृतक के परिवार वालों के साथ ही पुलिस को दी। खबर मिलते ही मृतक के घर कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही बदहवास होकर परिवार के लोग घटना स्थल पर पहुंचे और वहां भीड़ लग गई।


रमाकांत के शव पर नजर पड़ते ही परिवार के लोग विलाप करने लगे। सूचना पर एसआई विनय सिंह, एसआई धीरज निगम, एसआई संतोष मिश्रा हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे। परिवार के लोगों से  बातचीत करने के बाद शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें