फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर स्वतंत्रता सेनानी की मौत

Sat, 18 Apr 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के ढोढ़ाढीह रेलवे स्टेशन पूर्वी गेट के पास शनिवार की सुबह मालगाड़ी की चपेट में आने से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। घटना की खबर पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


ढोढ़ाडीह गांव निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजकिशोर राजभर (90) शनिवार की सुबह घर से किसी कार्य के लिए निकले थे। इसी दौरान करीब 6 बजे ढोढ़ाडीह रेलवे स्टेशन के पूर्वी गेट के पास वाराणसी से बलिया की तरफ से जा रही मालगाड़ी की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।

लोगों ने मृतक को पहचान लिया और इसकी सूचना तत्काल उनके घरवालों
को दी। जानकारी मिलते ही परिवार के लोग बदहवास होकर मौके की तरफ दौड़ पड़े। घटनास्थल पर पहुंचने पर जैसे ही उनकी नजर राजकिशोर पर पड़ी, वह चीख-पुकार करने लगे। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवार के लोगों से पूछताछ करने के बाद शव को कब्जे में ले लिया। इस घटना से जहां मृतक के घर कोहराम मच गया, वहीं गांववासियों में शोक की चादर तन गई।
विज्ञापन


राजकिशोर के परिवार का भरण-पोशण उनके पेंशन के पैसे के सहारे होता था। उनके चार पुत्र हैं। वह छोटे पुत्र विश्वनाथ और उसके परिवार के साथ यहां रहते थे। चार वर्ष पत्नी समेसरी देवी का निधन हो गया था। दिन में ढाई बजे तक मृतक के दरवाजे पर कोई प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें