फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: कौशल प्रशिक्षण लेकर बनीं हुनरमंद

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय साक्षरता मिशन आईटी एजुकेशन की ओर से पीरनगर स्थित कौशल प्रशिक्षण केंद्र पर बृहस्पतिवार को प्रमाण पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने मां सरस्वती को पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चयनित पहले तीन प्रशिक्षण केंद्रों में नंदगंज प्रशिक्षण केंद्र पहले, पीरनगर प्रशिक्षण केंद्र को दूसरा तथा सुहवल प्रशिक्षण केंद्र को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। मुख्य अतिथि ने प्रत्येक केंद्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले तीन-तीन अभ्यर्थियों को स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक एवं प्रमाण-पत्र देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई के जिला समन्वयक मुकेश कुमार ने सभी केंद्र के काउंटरों का सूक्ष्म निरीक्षण किया। संचालित कोर्स के विषय एवं प्रशिक्षण से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त की। ब्यूटी तथा वेलनेस सेक्टर के अंतर्गत प्रशिक्षणरत अभ्यर्थियों के संबंधित विषय के लाइव कार्य का अवलोकन कर योजना से होने वाले लाभ के बारे में बातचीत की।
जिलाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय साक्षरता मिशन आईटी एजुकेशन संस्था की ओर से प्रदान किए जा रहे कौशल प्रशिक्षण एवं अभ्यर्थियों से मिली जानकारी इस बात को प्रमाणित करती है कि सरकार की तरफ से संचालित कौशल योजनाएं वास्तव में सार्थक साबित हो रही हैं। कौशल प्रशिक्षण के बाद व्यक्ति इस लायक हो जाएगा कि वह अपने जीवन में कहीं भी जीवकोपार्जन कर सके।
विज्ञापन

संस्था की ओर से महिला वर्ग को प्रशिक्षण प्रदान कर सबल बनाना भी महिला सशक्तिकरण का एक अहम हिस्सा है। कार्यक्रम में प्रतिदिन 13 किलोमीटर की दूरी तय कर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली अभ्यर्थी पिंकी को संस्था की तरफ से उपलब्ध साइकिल पुरस्कार स्वरुप दी गई। इससे पहले इकाई के जिला समन्वयक का स्वागत संस्था की वाइस चेयरपर्सन विनीता सिंह ने किया। कार्यक्रम में विकास यादव, राहुल यादव, भारत कुशवाहा, रोहित जायसवाल, आकांक्षा श्रीवास्तव आदि उपस्थित थीं। धन्यवाद ज्ञापन संस्था के चेयरमैन संजीव कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें