फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: टोयटो पलटने से छह श्रद्धालु घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के दिलदारनगर-सुहवल बाइपास मार्ग पर रविवार की सुबह 10 बजे शायर माता मंदिर दर्शन के लिए जा रही सवारियों से भरी तेज रफ्तार टोयटो अनियंत्रित होकर पलट गई। उसमें सवार एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस की सूचना पर परिजन जिला अस्पताल पहुुंचे।शहर कोतवाली क्षेत्र के मिरदादपुर निवासी मनोज ने बताया कि उनके परिवार की महिलाएं टोयटो रिजर्व कर शायर माता मंदिर दिलदार नगर दर्शन पूजन करने जा रही थी। हादसे में मेनिका विश्वकर्मा, गीता विश्वकर्मा, अनिल विश्वकर्मा, पिंकी विश्वकर्मा, आरती विश्वकर्मा और अनीता विश्वकर्मा घायल हो गई। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें