फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पटाखे जलाते समय छह लोग झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में दीपावली पर अगलगी की घटनाओं में लाखों रुपये के सामान जलकर नष्ट हो गए। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। वहीं पटाखा जलाते समय छह लोग झुलस गए, जिन्हें भर्ती कराया गया। बहादुरगंज: दीपावली पर्व की रात कपड़े की दुकान में आग लग गई। इसमें लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। कस्बा के वार्ड पांच डकीनगंज में सिकंदर खान की कपड़े की दुकान है। प्रतिदिन की तरह दीपावली के दिन भी रात करीब नौ बजे अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे। पड़ोसी की तबियत खराब होने पर मरीज को लेकर मऊ अस्पताल चले गए। देर रात मुहल्ले के लोगों ने दुकान के अंदर से धुआं निकलता देख और दुकानदार को घटना की सूचना दी। पीड़ित ने बताया कि अगलगी की घटना में 10 लाख का सामान जलकर नष्ट हो गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। दुल्लहपुर: हरदासपुर कला गांव में रामधारी पाल की झोपड़ी में सोमवार की रात दीपक की लौ से आग लग गई। अगलगी की घटना में 40000 नगदी, नए कपड़े, रजाई बर्तन सहित कीमती सामान जलकर नष्ट हो गए। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। सेवराई: स्थानीय बाजार में पटाखे फोड़ते समय दो लोगों का हाथ झुलस गया। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। सतराम गंज बाजार निवासी सन्नी सिंह एवं भदौरा बस स्टैंड के दुकानदार भोला गुप्ता इस हादसे में जख्मी हो गए हैं। फिलहाल वो खतरे से बाहर है।रेवतीपुर: भीष्मदेव राय पट्टी में सोमवार की रात अज्ञात कारणों से आग लगने से विनीत कुमार उपाध्याय की एक झोपड़ी और उसमें रखा दस हजार नगदी एवं अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग काबू पाया। उधर पटाखों से झुलसे नवली रेवतीपुर निवासी अर्थव शुक्ला (5), रामपुर मंदरा निवासी चंदन (8), आशीष (10) गंभीर रूप से झुलस गए। करंडा तिवारीपुर निवासी रूद्र दुबे (5) भी झुलस गया। इनका उपचार अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें