फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह ने दाखिल किए पर्चे

Tue, 14 Feb 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
विज्ञापन
छह ने दाखिल किए पर्चे
विज्ञापन
िधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया चौथे दिन मंगलवार को भी जारी रही। इस दौरान पांच विधानसभा सीटों के लिए छह प्रत्याशियों ने नामांकन किया। आज नामांकन करने वालों में सपा-कांग्रेस गठबंधन के राजेश कुशवाहा, इसी गठबंधन के डॉ. जनक कुशवाहा एवं गरीब राम, बसपा के राजीव किरन, भाकपा के सुरेंद्र यादव तथा निर्दल राजेंद्र राय प्रमुख रहे। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस कर्मी मौजूद थे।
विज्ञापन


सातवें एवं अंतिम चरण में जिले की सात विधानसभा सीटों के लिए आठ मार्च को मतदान होगा। इस चुनाव की नामांकन प्रक्रिया का आज चौथा दिन था। पांच विधानसभा सीटों के लिए छह प्रत्याशियों की ओर से नामांकन किया गया। इसमें मुहम्मदाबाद से दो तथा सदर, जंगीपुर, सैदपुर एवं जखनिया से एक-एक उम्मीदवार ने पर्चा भरा। सदर विधानसभा सीट से सपा-कांग्रेस गठबंधन के राजेश कुशवाहा ने सदर एसडीएम के न्यायालय कक्ष में आरओ उपजिलाधिकारी सदर के सामने नामांकन दाखिल किया।

मुहम्मदाबाद विस सीट से सपा-कांग्रेस गठबंधन के डॉ. जनक कुशवाहा एवं भाकपा के सुरेंद्र यादव ने एडीएम (वित्त-राजस्व) के न्यायालय कक्ष में एसडीम मुहम्मदाबाद के सामने नामांकन किया। जखनिया विधानसभा सीट से सपा-कांग्रेस गठबंधन के गरीब राम ने उप संचालक चकबंदी के न्यायालय में एसडीएम जखनिया के सामने नामांकन किया। सैदपुर विस सीट से बसपा के राजीव किरन ने जिलाधिकारी के न्यायालय कक्ष में एसडीएम सैदपुर तथा जंगीपुर विस सीट से निर्दल राजेंद्र ने अपर उप जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष में पर्चा दाखिल किया। छह प्रत्याशियों के पर्चा दाखिल करने के बाद अब तक विभिन्न विधानसभा सीटों से 19 प्रत्याशी  पर्चा भर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें