बयपुर मठिया गांव में जली झोपड़ी और उसमें रखा सामान देखते ग्रामीण। संवाद
नंदगंज। शहर कोतवाली क्षेत्र के बयेपुर मठिया गांव में रविवार शाम शॉट सर्किट से छह रिहायशी झोपड़ियां जल गईं। झोपड़ियों में रखा सामान जलकर राख हो गई। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। पीड़िता कमली देवी ने बताया कि, बयेपुर मठिया गांव में झोपड़ियों के ऊपर से बिजली का तार गुजरा हुआ था। रात के समय शॉट सर्किट से निकली चिंगारियां झोपड़ी पर गिरीं। देखते ही देखते झोपड़ी से आग की लपटे उठने लगीं।
लोग कुछ समझ पाते आग ने पास ही में मौजूद गिरजा देवी, कुमार, सुमन देवी, लालता, रामसवाली की झोड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया।
सूचना पर जुटे ग्रामीणों और आसपास के लोगों ने समरसेबुल की मदद से घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक छह झोपड़ियां और उसमें रखे हजारों रुपये नकदी सहित गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे लेखपाल शिवदीप झा ने आगलगी का रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेज दिया है। संवाद