फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: छह सीएचसी की प्रगति खराब, डीएम ने मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक कलेक्ट्रट सभागार में बुधवार को हुई। विशेष टीवी अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान सीएचसी गोड़उर, भदौरा, मरदह, सादात, मनिहारी और बिरनो की प्रगति खराब मिली। इसपर डीएम आर्यका अखौरी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए एमओवाईसी से स्पष्टीकरण मांगा गया। साथ ही प्रगति बनाने के लिए निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि हेल्थ वेलनेस सेंटर पर आवश्यक दवाओं की उपलब्धता रहे यह सुनिश्चित कराई जाए। ओपीडी संचालन नियमित रूप से हो इसके लिए निर्देश दिया। समस्त सीएचसी, पीएचसी पर सीसीटीवी कैमरा का संचालन रिकॉर्डिंग मोड पर रखने को कहा। साथ ही संबंधित चिकित्सा अधीक्षकों को हेल्थ वेनलेस सेंटर की क्रियाशीलता बराबर चेक करते रहने का निर्देश दिया।
बैठक में जिलाधिकारी ने ई-कवच, जननी सुरक्षा योजना, जेएसवाई के भुगतान, मातृत्व मृत्यु दर की समीक्षा, परिवार कल्याण कार्यक्रम, टीकाकरण, आशा/जे एस वाई भुगतान, क्षय रोग नियंत्रण, कुष्ठ उन्मूलन, प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना, आयुष्मान कार्ड, जन्म-मृत्यु पंजीयन, टीवी रोग एवं अन्य बिन्दुओ पर विस्तारपूर्वक समीक्षा की। इस दौरान सीडीओ संतोष कुमार वैश्य, सीडीओ डाॅ. सुनील पाण्डेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें