फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेमियादी धरने पर बैठा पीडि़त परिवार

Mon, 06 Jul 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद के मुर्कीअगाध के पीडि़त वैश्य परिवार ने न्याय के लिए सोमवार से सरजू पांडेय पार्क में बेमियादी धरना शुरू कर दिया। इसमें बड़ी  संख्या में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं। उनका कहना था कि जब तक न्याय नहीं मिल
विज्ञापन


जाता है तब वे पीछे हटने वाले नहीं हैं।  इस अवसर पर प्रेमनाथ गुप्त ने कहा कि गरीबों पर जुल्म बढ़ा है। गरीबों पर बढ़ती घटनाओं से वे भयभीत हैं। यह आंदोलन तब तक चलता रहेगा जब तक पीडि़त परिवार को न्याय नहीं मिल जाता।

नगर पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि सरकार गरीबों की समस्या को लेकर गंभीर नहीं है। गरीबों पर जुल्म और ज्यादती किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन गरीबों के पक्ष में न्याय करें। अन्यथा
विज्ञापन


 मांग पूरा होने तक संघर्ष जारी रहेगा। बिरनो के ब्लाक प्रमुख सुभाष चंद्र गुप्त ने कहा कि गरीबों की जमीन को हड़पने के लिए उनको मारा पीटा ही नहीं गया उनकी झोपड़ी भी  जला दी गई। पीडि़त परिवार खुले आसमान के नीचे जीवन जीने के

लिए मजबूर है। धरना में श्रवण  कुमार मद्धेशिया, रमाशंकर फौजी, संजीव कुमार गुप्त, रामभरोसे गुप्त, विनोद  गुप्ता, मिठाई लाल, रामचंद्र, डा. इकबाल अंसारी, विद्युत प्रकाश, पारस  गुप्ता, साहब गुप्ता, भोला गुप्त, रमेश गुप्त, नारद गुप्त, जर्नादन गुप्त,  श्यामबलि आदि उपस्थित थे।   
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें