फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: साहब... विपक्षी रास्ता नहीं दे रहे, चार वर्षों से काट रहा हूं अफसरों के चक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। संपूर्ण समाधान दिवस की सुनवाई शनिवार को सदर तहसील में हुई। मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की मौजूदगी में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 45 प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए।
विज्ञापन

इनमें से छह का मौके पर निस्तारण किया गया। सातों तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 302 प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए, जिनमें से मौके पर 36 मामलों का निस्तारण किया गया।
कोतवालीपुर के राजेश यादव ने बताया कि विपक्षी आने-जाने के लिए रास्ता नहीं दे रहे हैं। मैं चार वर्षों से अधिकारियों से शिकायत दर्ज करा रहा हूं लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन

अब बड़ी उम्मीदों से संपूर्ण समाधान दिवस में आया हूं। नगर के रूई मंडी निवासी सामाजिक कार्यकर्ता श्याम चौधरी ने बताया कि मैदागिन पोखरा के रास्ते पर अतिक्रमण किया जा रहा है। पोखरे को अतिक्रमणमुक्त कराने की मांग को लेकर आया हूं।
नगर के नुरुद्दीनपुरा निवासी मोईन अंसारी ने कहा कि कुएं की मरम्मत और सफाई कराने की मांग को लेकर आया हूं। इसे लेकर दो वर्ष पहले अधिकारियों के यहां गुहार लगाई थी। इसके बाद मामले को नगर पालिका के पास भेज दिया गया लेकिन अब तक कोई पहल नहीं हुई।
परवा के रामलाल ने कहा कि खसरा के लिए परेशान हूं। खसरा नहीं बन पा रहा है। वहीं मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने निर्देश दिया कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारी मामले का निस्तारण कराएं। इस मौके पर परियोजना निदेशक राजेश यादव, जिला विकास अधिकारी सुभाष चंद्र सरोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें