फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: साहब चौपाल लगाइए, हमारी समस्याएं जानिए

विज्ञापन
जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में स्लोगन लिखी तख्ती के साथ बैठी रानीपुर के वनवासी बस्ती की महिलाएं।
विज्ञापन
गाजीपुर। सृष्टि सेवा ट्रस्ट के नेतृत्व में स्लोगन लिखी तख्ती के साथ बृहस्पतिवार को मरदह विकास खंड के रानीपुर गांव के लोग डीएम कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन

इस दौरान वनवासी बस्ती में शौचालय, पक्की नाली, इंटरलॉकिंग मार्ग, पेयजल की समस्याओं से संबंधित 11 सूत्री मांग पत्र डीएम को सौंपा। बस्ती की महिलाओं के आग्रह पर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने समस्या के निदान के लिए बस्ती में चौपाल लगाने का आश्वासन दिया।
बस्ती निवासी कुसुम देवी, शैलेंद्र देवी, दुर्गा देवी, अंजू देवी ने बताया कि आजादी के इतने दिनों बाद भी शौचालय, पक्की नाली, इंटरलॉकिंग मार्ग, सड़क और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है।
विज्ञापन

डीएम को पत्रक सौंपकर बस्ती में शौचालयों, घरौनी, पक्की नाली, इंटरलॉकिंग मार्ग के निर्माण, गांव के मुख्य मार्ग को बस्ती जोड़ने वाले सड़क की मरम्मत और हर घर नल की व्यवस्था बेहतर बनाने और आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, अंत्योदय राशन कार्ड व श्रम कार्ड के लिए बस्ती में विशेष शिविर लगाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

इस पर जिलाधिकारी ने समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में 25 अगस्त को बस्ती में ही ग्राम चौपाल लगाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर सुशीला देवी, रीना देवी, संगीता देवी, ललन, राज कुमार मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें