फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सर...इस बार पास कर दीजिए, अगली बार पक्का मेहनत करूंगा...

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के दौरान जिले के पांच केंद्रों पर इस बार हैरान करने वाले मामले आ रहे हैं। कई विद्यार्थियों ने प्रश्नों के सही उत्तर लिखने के बजाय डायलॉग और भावनात्मक अपील के सहारे परीक्षकों से पास करने की गुहार लगाई है। एक उत्तर पुस्तिका में लिखा था सर, इस बार पास कर दीजिए, अगली बार पक्का मेहनत करूंगा...।
विज्ञापन

जिले में बनाए गए पांच मूल्यांकन केंद्रों पर प्रयागराज, बरेली और मरेठ मंडल की कॉपियों का मूल्यांकन चल रहा है। इनमें प्रयागराज मंडल की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के दौरान परीक्षकों को ऐसी कई कॉपियां मिली हैं, जिनमें छात्रों ने उत्तर लिखने के बजाय अपनी व्यक्तिगत बातें और अनुरोध लिख दिए हैं। इससे परीक्षक भी आश्चर्यचकित हैं।
मूल्यांकन के दौरान एक हाईस्कूल छात्र ने अपनी कॉपी में लिखा है कि सर, इस बार पास कर दीजिए, अगली बार पक्का मेहनत करूंगा। वहीं, एक अन्य छात्र ने फिल्मी अंदाज में लिखा था कि, बड़े-बड़े देशों में ऐसी छोटी-छोटी बातें होती रहती हैं सर, इतना ही आता है, प्लीज पास कर दीजिए। वहीं, इंटरमीडिएट की एक उत्तर पुस्तिका में छात्र ने पूरे पृष्ठ पर अपनी पारिवारिक परिस्थितियों का जिक्र करते हुए फेल न करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें