फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 20 दिनों में चांदी ने 17 हजार रुपये की लगाई छलांग

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदी की कीमत लगातार बढ़ रही है। 20 दिनों में चांदी की कीमत में 17 हजार रुपये की वृद्धि हुई है। चांदी 1 लाख 17 हजार 100 रुपये प्रति किलो बिक रही है।
विज्ञापन

20 दिन पहले चांदी एक लाख रुपये प्रति किलो बिक रही थी। वही छह महीने में सोने का भाव भी 30 प्रतिशत तक बढ़ा है।
छह महीना पहले 10 ग्राम सोने का दाम 73 हजार रुपये था। अब 10 ग्राम सोने का दाम एक लाख 1 हजार 800 रुपये हैं। सोने व चांदी के दाम में बढ़ोतरी होने से लोग आभूषण की खरीदारी करने से कतरा रहे हैं। इससे असर सराफा कारोबार पर देखने को मिल रहा है।
लोगों का कहना कि अभी न लगन चल रहा है और न ही कोई त्योहार फिर भी सोने व चांदी का दाम बढ़ रहा है। दुकानदारी ठप होने से सराफा व्यवसायी मायूस है।
सोने व चांदी के दाम हुई बढ़ोतरी को कुछ सराफा व्यवसायी सरकार की नीतियों को जिम्मेदार बता रहे हैं, तो कुछ का मानना है कि इसके लिए अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम जिम्मेदार है।
विज्ञापन

सराफा व्यवसायी दिलीप वर्मा ने बताया कि सोने व चांदी के दाम बढ़ने के कारण आभूषण की खरीदारी कम हुई है। सरकार पश्चिमी देशों की नीति पर चल रही है। इसका असर सोने व चांदी के दाम पर देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

सराफा व्यवसायी संतोष वर्मा ने बताया कि सोने व चांदी के दाम बढ़ने से कारोबार पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण डॉलर कमजोर हुआ है। सुरक्षित निवेश के रूप में लोग सोने व चांदी को देख रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें