फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्रकारों के ऊपर हमले के विरोध में मौन धरना

Thu, 18 Feb 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला हाउस कोर्ट में पत्रकारों पर हुए हमले और अधिवक्ताओं के साथ मारपीट को लेकर खफा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को गांधी पार्क में मौन धरना दिया। वहीं दूसरी तरफ पूर्व सांसद जैनुल बशर के आवास पर की गई बैठक में मामले की भर्त्सना की गई।
विज्ञापन


गुरुवार को सुबह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर जुलूस निकाला और आमघाट सहकारी कालोनी स्थित गांधी पार्क पहुंच कर मौन धरना दिया। इस दौरान पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे, अवधेश राय शास्त्री, अजय कुमार सिंह, परवेज अहमद खां, सेवादल के मुख्य संगठक हरवेन्द्र यादव, नगीना पांडेय, शेर खां, रामप्रसाद राय, चन्द्रशेखर शुक्ल, कामता प्रसाद गुप्ता, रामवृक्ष यादव, उदयप्रताप भारती, विश्वनाथ जायसवाल, कौशलेन्द्र नारायण सिंह, बटुकनारायण मिश्र ने शामिल होकर अपना विरोध जताया।

उधर शहर कांग्रेस कमेटी की पूर्व सांसद जैनुल बशर के रजदेपुर स्थित आवास पर हुई बैठक में कमेटी के अध्यक्ष शफीक अहमद ने कहा कि पार्टी कभी भी देश विरोधियों का समर्थन नहीं कर सकती। पार्टी केवल कन्हैया कुमार जो कि कहीं से आतंकवादी एवं देश विरोधी नहीं है उसका समर्थन करती है। उसकी बेगुनाही तक लड़ाई जारी रखेगी। डा. मारकंडेय सिंह ने कहा कि भाजपा की जब से सरकार आई है तब से विश्वविद्यालयों को निशाना बनाया जा रहा हैै। आरएसएस का एजेंडा लागू करने की मुहीम चली हुई है। पार्टी पत्रकारों का उत्पीड़न सहन नहीं करेगी।
विज्ञापन


 बैठक में आशुतोष गुप्ता, मिलिन्द्र सिंह, ऊषा चतुर्वेदी, मुहम्मद राशिद, समीउल्लाह खां, हामिद सिद्दीकी, रामनगीना पांडेय, अखिलेश्वर प्रसाद सिंह एवं अखिलेश राय उपस्थित थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें