फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिख समुदाय ने धूमधाम से मनाया प्रकाशोत्सव

Wed, 25 Nov 2015 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिख समुदाय के लोगों ने बुधवार को गुरुनानक देव जी का 546वां प्रकाशोत्सव महाजन टोली स्थित गुरुद्वारे में धूमधाम के साथ मनाया गया। जिले के अन्य स्थानों पर भी गुरुनानक देव की जयंती मनाई गई। सिख धर्म के गुरु श्री गुरुनानक देव की जयंती जिले भर में धूमधाम के साथ मनाई गई। शहर के महाजन टोली गुरुद्वारे में पहुंचकर श्रद्धालुओं ने माथा  टेका। जालंधर से आए रागी सुखविंदर सिंह एवं उनके जत्थे की तरफ से गुरुवाणी का गायन किया गया।
विज्ञापन


उन्होंने गुरुनानक के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर सरदार दर्शन सिंह ने कहा कि उन्होंने  भाईचारा और इंसानियत का संदेश दिया। स्त्रियों को सम्मान दिया और जात-पात  का भेदभाव मिटाया। आज उनके बताए रास्ते पर चलकर ही समाज, देश एवं विश्व का  कल्याण कर सकते हैैं। हर धर्म के लोगों ने लंगर चखा। इस अवसर पर  क्षेत्राधिकारी वेदप्रकाश, शाहफैज स्कूल केे निदेशक नदीम अदहमी, अमरनाथ  तिवारी, सुखवीर एग्रो के जीएम सलूजा, कोतवाल केके मिश्र, कैलाश वर्मा,  बब्लू सिंह, गुरूप्रीत सिंह, सुमीत सिंह, देवेन्द्र सिंह, त्रिलोचन सिंह,  कामता प्रसाद तथा सीताराम पांडेय उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें