फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

250 बच्चों में मिले कुपोषण के लक्षण

Mon, 07 Sep 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाल पोषण स्वास्थ्य माह के तहत रेवतीपुर ब्लाक के चार सेक्टरों बसुका, नगसर मीर राय, डेढगावां और तिलवां के कुल 102 केन्द्रों पर सोमवार को 13 हजार  नौनिहालों का वजन कराया गया। जिसमें 250 नौनिहाल कुपोषित निकले। इनका वजन मानक से कम मिला।
विज्ञापन


राज्य पोषण मिशन के तहत दो चरणों में चलाए जाने वाले कुपोषण उन्मूलन अभियान के तहत कुल 203 केंद्र बनाए गए हैं जिसे कुल 8 सेक्टरों में बांटा गया। इसमें कुल. 8 पर्यवेक्षक नियुक्त हैं। एक पर्यवेक्षक के जिम्मे  25 बूथ हैं। बच्चों में कुपोषण की यह स्थिति देख विभाग के माथे पर पसीना आने लगा है।

अधिकतर बच्चों में कुपोषित के लक्षण मिलने पर सीडीपीओ माधुरी सिंह ने कहा कि  जो अतिकुपोषित बच्चे हैं, उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। इस अभियान का दूसरा चरण आगामी 10 सितम्बर को होगा। जहां लापरवाही पाई जाएगी वहां संबंधित के विरुद्ध कड़ी  कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें