फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन स्टेशन अधीक्षक को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
करीमुद्दीनपुर। गाजीपुर-बलिया रेल मार्ग पर पैसेंजर ट्रेन चलाने की मांग को लेकर क्षेत्रीय लोगों ने मंडल रेल प्रबंधक को संबोधित एक हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन स्थानीय स्टेशन अधीक्षक को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि कोविड-19 के चलते गाजीपुर-बलिया रेल मार्ग पर पैसेंजर ट्रेनों का आवागमन बंद कर दिया गया है। इससे आम जनता, व्यापारियों, मरीजों सहित सभी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या की वजह से लोगों को निजी वाहनों की महंगी यात्रा करने को विवश होना पड़ रहा है। इस कारण समय के साथ ही उनका आर्थिक शोषण भी हो रहा है। पत्रक देने वालों में विनोद राय, संजीव कुमार राय, हीरा राय, परशुराम राय, प्रवीण राय, भोला, अरविंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें