फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने ली जिम्मेदारी, मौनी बाबा आश्रम का होगा कायाकल्प

विज्ञापन
मौनी बाबा सिद्ध पीठ पर दर्शन करते जिलाधिकारी एमपी सिंह । - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के सिद्धपीठों में एक मौनी बाबा आश्रम का कायाकल्प होगा। आश्रम के चारों तरफ चहारदीवारी बनेगी और सुंदरीकरण कराया जाएगा। आश्रम के महंत संत विशुद्धानंद गिरि को यह आश्वासन जिलाधिकारी एमपी सिंह ने शनिवार को दिया। अचानक आश्रम में पहुंचे जिलाधिकारी ने आश्रम में मत्था टेक कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने आश्रम परिसर का निरीक्षण किया। परिसर की सफाई रखने और साफ सुथरा रखने के प्रति लोगों को जागरूक करने की बात कही।
विज्ञापन

अति प्राचीन मौनी बाबा आश्रम जीर्ण -शीर्ण अवस्था में पहुंच चुका है। आश्रम की स्थिति देख जिलाधिकारी ने आश्रम के महंत संत विशुद्धानंद गिरि से जानकारी ली। महंत ने बताया कि वर्तमान में यहां चाहरदीवारी निर्माण और आश्रम के सुंदरीकरण आदि की नितांत आवश्यकता है। आश्रम की 25 बीघे से अधिक जमीन उद्यान विभाग की देखरेख में है। ऐसे में यहां रहने वाले एवं पूजा-पाठ करने वालों के लिए आय का कोई अन्य रास्ता नहीं बचा है। जिलाधिकारी ने चाहरदीवारी निर्माण एवं सुंदरीकरण का कार्य जल्द कराने का भरोसा दिया। कहा कि बहुत जल्द अधिकारियों की बैठक कर इसकी जिम्मेदारी दी जाएगी। इंजीनियर को भेज कर यहां का एक प्रस्ताव बनवाया जाएगा। जिलाधिकारी ने आश्रम के नीचे गंगा नदी के तट पर बनी पत्थर की सीढ़ियों का भी निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने अति प्राचीन आश्रम के अब तक के अन्य 20 महंतों के बारे में भी जानकारी ली। डीएम ने आश्रम के आय स्रोत, कौन-कौन लोग रहते हैं और कैसे अन्य व्यवस्थाएं संचालित होती हैं आदि की जानकारी ली। उन्होंने आश्रम की गोशाला को भी देखा। गोशाला में रखी गई गायों के दूध से बनी चाय पी और ग्राम प्रधान समेत आश्रम के अन्य पुजारियों से मिलकर काफी प्रभावित हुए। कहा कि जनपद के अति प्राचीन आश्रमों, मठों की सूची तैयार कर उनका सुंदरीकरण कराया जाएगा। इस दिशा में पहल जारी है। दो माह पूर्व जनपद के अति प्राचीन आश्रम, मंदिर व मठों की सूची शासन को भेजी गई है। उनके सुंदरीकरण एवं आवश्यक निर्माण के लिए शासन स्तर से धन भी मुहैया कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें