फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंसिया से वार कर अधेड़ की हत्या

Thu, 21 May 2015 11:57 PM IST
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शादियाबाद। थाना क्षेत्र के मलिकपुरा गांव की मुसहर बस्ती में गुरुवार की शाम छह बजे ओझैती-सोखैती को लेकर पड़ोसी ने अधेड़ की हंसिया से मारकर निर्मम हत्या कर दी। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने घटना के संबंध में बातचीत की। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन



मलिकपुरा निवासी लालू बनवासी (55) ओझैती-सोखैती का काम करता था। बताते हैं उसके यहां गांव सहित दूर-दराज क्षेत्रों के लोग झाड़-फूंक के सिलसिले में आते थे। घटना के बारे में बताया कि है लालू की पड़ोस की ही रहने वाली एक लड़की काफी दिनों से बीमार चल रही है। बीमारी से परेशान लड़की के परिवार वालों का आएदिन लालू से इस बात को लेकर तू-तू-मैं-मैं होती रहती थी कि उसने उनकी लड़की पर जादू-टोना कर दिया है, जिसके चलते वह हर समय बीमार रहती है।

इसी को लेकर बृहस्पतिवार को पड़ोसी और लालू के बीच कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते बात काफी बढ़ गई और गुस्साएं पड़ोसी ने हंसिया से लालू के गले पर वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल होने पर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली। इस संबंध में थानाध्यक्ष रुद्रभान पांडेय ने बताया कि अभी तक इस मामले में किसी तरह की तरफ से कोई तहरीर  नहीं मिली है। अगर तहरीर मिली तो मुकदमा दर्ज कर आरोपी  के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस घटना को लेकर बस्ती में दहशत का माहौल था। लोग दबी जुबान से घटना तरह-तरह की चर्चा करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें