करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार में सोमवार को प्याज लदी पिकअप के धक्के से भाई बहन गंभीर रूप से घाययल हो गए। परिजन उन्हें उपचार के लिए वाराणसी ले गए। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है। असावर गांव निवासी गौरव कुमार की दुबिहा बाजार में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है। वह बहन सुमन को लेकर दुबिहा बाजार आ रहे थे। सामने से तेज रफ्तार से आ रही पिकअप ने धक्का मार दिया, जिससे दोनों घायल हो गए। करीमुद्दीपुर थानाध्यक्ष विश्वनाथ यादव ने बताया कि वाहन को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।