फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: स्कूली बस पलटी, चालक सहित छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर थाना क्षेत्र के उसियां छोटी नहर मार्ग पर सोमवार की दोपहर बच्चों को घर ले जा रही एक स्कूली बस सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। घटना में चालक सहित छह बच्चे घायल हो गए, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्कूल प्रशासन ने बच्चों को दूसरे वाहन से उनके घर भेजवाया। स्कूल की छुट्टी होने के बाद बस बच्चों को लेकर घर छोड़ने जा रही थी कि अनियंत्रित होकर पलट गई। बस सड़क किनारे गड्ढे में जाने लगी, तभी बच्चों में चीख पुकार मच गई। चालक सहित करीब छह बच्चों घायल हो गए। सूचना कर्मचारियों ने स्कूल प्रशासन को दी। मौके पर पहुंचे स्कूल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद के साथ सभी बच्चों को बस से बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया एवं शेष बच्चों को दूसरे वाहन से उनको घर तक भेजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें