फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज के दौरान एसआई की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदपुर थाना क्षेत्र के खांवपुर गांव के निवासी एसआई अमलेश कुमार यादव (55) की बृहस्पतिवार की देर शाम इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

लखनऊ जनपद के इटौजा थाने पर अमलेश कुमार यादव थानाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे। जिनका ट्रांसफर अयोध्या जनपद में होने पर छुट्टी लेकर 11 जून को घर आए थे। घर आने के बाद अचानक तबियत खराब हो गई। इस दौरान परिवार के लोगो ने 13 जून को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान बृहस्पतिवार की देर शाम मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही पत्नी आशा यादव व बच्चों का रो -रो कर बुरा हाल है। वही मामले की जानकारी होते ही सैदपुर पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें