बबुरी में निर्वाचित अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी। स्रोत:-जागरूक पाठक
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बबुरी नगर इकाई का गठन शुक्रवार को जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा के नेतृत्व में किया गया। सर्वसम्मति से श्रीप्रकाश सोनिया को नगर अध्यक्ष, अविनाश जायसवाल को नगर महामंत्री और रवि जायसवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया।
नवनियुक्त युवा नगर अध्यक्ष श्रीप्रकाश ने कहा कि नगर इकाई के गठन से व्यापारियों को मजबूती मिलेगी। व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन उनके साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने व्यापारियों से किसी भी समस्या की जानकारी पदाधिकारियों को तत्काल देने की अपील की।
जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि संगठन लंबे समय से व्यापारियों के हित में कार्य कर रहा है। छोटे कारोबारियों की हरसंभव मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए, इसके लिए संगठन उनकी आवाज मजबूती से उठाएगा। बैठक में जिला महामंत्री अनिरुद्ध जायसवाल, कमलाकर तिवारी सहित संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद