फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: लापरवाही पर 7 सीएचओ को कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवतीपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, पारदर्शिता और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर ब्लॉक स्तरीय मासिक प्रगति समीक्षा बैठक शनिवार की देर शाम की गई। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमर कुमार ने डाटा फीडिंग में अनियमितता, कार्यों में शिथिलता और बिना सूचना अनुपस्थित रहने के मामलों को गंभीर प्रशासनिक लापरवाही माना। उन्होंने सात सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन दिनों के अंदर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

ज्योति वर्मा सरहुला, आसिफ अली बहोरिक पट्टी, तेजपाल सैनी उतरौली, कुलदीप शर्मा तेजमल पट्टी, राधा सुहवल पूर्वी, शिल्पी मौर्या सुहवल पश्चिमी एवं निधि पांडेय सोनवल के खिलाफ कार्रवाई की गई है। चिकित्सा अधीक्षक ने कहा कि स्वास्थ्य योजनाओं का उद्देश्य केवल कागजी उपलब्धि नहीं, बल्कि अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक वास्तविक लाभ पहुंचाना है। विभागीय जिम्मेदारियों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता स्वीकार नहीं की जाएगी।उन्होंने चेतावनी दी कि अगर संबंधित अधिकारियों का स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया गया, तो उनका वेतन रोका जा सकता है और उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। स्वास्थ्य कर्मियों को क्षेत्र में नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने, पात्र लाभार्थियों का शत-प्रतिशत पंजीकरण करने तथा पोर्टल पर समयबद्ध और सटीक डाटा फीडिंग करने के निर्देश दिए गए, ताकि योजनाओं के लक्ष्यों की प्रभावी प्राप्ति सुनिश्चित की जा सके। इस मौके पर आशुतोष सिंह, अनीश कुशवाहा, बबीता सिंह, संदीप यादव, सुनील कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें