इंदरपुर। नगर पंचायत नगरा में अतिक्रमण हटाने के लिए तीन दिन के नोटिस के बाद नगर पंचायत ने नाली की खोदाई शुरू करा दी। जब खोदाई शुरू हुई तो दुकानदार स्वयं अतिक्रमण हटाने लगे। नगरा बाजार में नाली के लिए चिह्नित भूमि क्षेत्र में दुकानदारों ने अतिक्रमण कर लिया था। नाली निर्माण के लिए शासन से 1.19 करोड़ रुपये स्वीकृत हुआ है। आचार संहिता लागू होने से पूर्व ही निर्माण के लिए भूमि पूजन हुआ। इसके बाद अतिक्रमण हटाने के लिए तीन दिन की नोटिस दिया गया। इसके बाद भी जब अतिक्रमण नहीं हटा तो मुनादी कराई गई। इस पर भी अतिक्रमण नहीं हटा। अंतत: नगर पंचायत ने नाली निर्माण के लिए खोदाई शुरू करा दिया। बुलडोजर चलते देखते ही दुकानदार खुद अतिक्रमण हटाने लगे। इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि उमाशंकर, ईओ टीएन मिश्र, एसआई समरेंद्र कुमार मिश्र मय फोर्स मौजूद रहे।