जमानिया। विकासखंड के नवसृजित ग्राम सभा रघुनाथपुर में शुक्रवार को कोटे की दुकान के आवंटन के लिए खुली बैठक का आयोजन किया गया। इसमें राजेश यादव के पक्ष में प्रस्ताव पारित हुआ। जिलाधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को आयोजित खुली बैठक खंड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में शुरु हुई। बीडीओ ने कोरम पूरा करने के लिए कोटे की दुकान के लिए प्रस्ताव मांगा। इसमें गांव के दो लोग राजेश यादव एवं उमेश बिंद का नाम प्रस्तावित किया गया। ग्रामीणों से हाथ उठाकर दोनों के पक्ष में वोटिंग कराई गई। इसमें राजेश यादव के पक्ष में प्रस्ताव पारित हुआ। खंड विकास अधिकारी हरिनारायण ने बताया कि नव सृजित ग्राम पंचायत रघुनाथपुर में राजेश यादव के नाम का प्रस्ताव पास हुआ है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। कोटे की दुकान का आवंटन हो जाने से गांव के लोगों को गांव में ही राशन मिलने लगेगा। इस दौरान कोतवाल रविंद्रभूषण मौर्य एडीओ पंचायत अरुण कुमार दूबे सचौिव बृजनाथ तिवारी सुजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।