फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रवण को मिली सस्ते गल्ले की दुकान

विज्ञापन
मरदह ब्लाक के हैदरगंज गांव में कोटे की दुकान के चयन को लेकर कतारबद्ध ग्रामीण। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
मरदह। हैदरगंज प्राथमिक विद्यालय परिसर में रविवार को हुई सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के आवंटन की बैठक में श्रवण राजभर को दुकान आवंटित की गई। इस दौरान कराए गए चुनाव में 560 कार्डधारकों में श्रवण राजभर को 353 एवं रामजीत राजभर को 207 लोगों का समर्थन मिला। 146 लोगों के अधिक समर्थन से श्रवण को दुकान आवंटित हो गई। एक वर्ष से दुकान अनियमितता के आरोप में निलंबित चल रही थी। कार्डधारकों को दूसरे गांव से राशन लेने जाना पड़ता था। श्रवण राजभर ने कहा कि सरकार की तरफ से मिलने वाला खाद्यान्न कार्डधारकों में शत-प्रतिशत वितरित किया जाएगा। किसी गरीब के हक में कोई कटौती नहीं की जाएगी। इस मौके पर नायब तहसीलदार राकेश कनौजिया, एडीओ सहकारिता बृजबिहारी सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल रामनगीना पाल, राजस्व निरीक्षक जयप्रकाश सिंह, ग्राम विकास अधिकारी अंजनी कुमार सोनकर, थानाध्यक्ष कृष्णकुमार सिंह, पुलिस चौकी इंचार्ज मटेहू कुलदीप शर्मा, ग्राम प्रधान रामायन यादव, राजेश गुप्ता, जितेंद्र चौहान, बालेश्वर चौहान, अवधेश राजभर, उदयभान राजभर, मनोज राम, मटरू आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें