फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो की जगह एक किलो ही दे रहा चना

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। कोरोना के दौरान सभी कार्डधारकों को राशन की दुकानों से फ्री चावल, गेहूं के साथ दो किलो चने का वितरण किया जा रहा है। कार्डधारकों का आरोप है कि कोटेदार दो की जगह पर एक किलो चना ही बांट रहा। ऐसी शिकायत विकासखंड की अधिकांश दुकानों पर है। कार्डधारकों ने जिलाधिकारी से कोटेदार की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। सरकार प्रत्येक माह में दो बार राशन उपलब्ध करा रही है। पहली बार मिलने वाला राशन सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य पर मिलेगा। माह के अंत में दूसरी बार मिलने वाला राशन केंद्र सरकार की तरफ से दिया जा रहा है। लोगों की गरीबी एवं प्रवासी मजदूरों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए फ्री दिया जा रहा है। केंद्र सरकार की तरफ से मिलने वाले राशन में सितंबर माह में दो किलो चना के साथ गेहूं, चावल मिलना है लेकिन शिकायत है कि विकासखंड का कोई दुकानदार दो किलो चना नहीं दे रहा है। कार्डधारकों की शिकायत है कि दुकानदार एक किलो चना ही दे रहे हैं। कई जगह इसको लेकर विवाद भी खड़े हुए हैं। जानकारी के अनुसार जहूराबाद, चकजैनब, मलिकपुरा, खजुहा, सिपाह, सोनबरसा, गंगौली, महेशपुर आदि गांव के कोटेदारों ने दो किलो चना की जगह एक किलो चना का वितरण किया है। इन गांव के कार्डधारकों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराकर कार्रवाई की मांग किया है। उपजिलाधिकारी रमेश मौर्य ने बताया कि शिकायत गंभीर है। जांच कराई जाएगी। जो दोषी मिला तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें