फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मधुबन की शिवांगी ने प्रयागराज की सोनी को पराजित किया

विज्ञापन
सिगेंरा गांव में शहीद मेजर कृष्णा सिंह यादव की पुण्यतिथि पर आयोजित विराट दंगल प्रतियोगिता में प
विज्ञापन
मरदह। ब्लाॅक के सिंगेरा गांव में शहीद मेजर कृष्णा सिंह यादव की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित दंगल प्रतियोगिता में मधुबन की शिवांगी ने प्रयागराज की सोनी को पराजित कर दिया।
विज्ञापन

मऊ के मधुबन की महिला पहलवान शिवांगी ने प्रयागराज की सोनी को 8 मिनट में पटकनी देकर खिताब अपने नाम किया। हरियाणा के मोंटी गुर्जर एवं गाजीपुर के रितेश, मथुरा के पोंप सिंह एवं गाजीपुर के मुन्ना, संत कबीरनगर के शिवानंद एवं मथुरा के पोंप सिंह और गाजीपुर के मुन्ना एवं जम्मू कश्मीर के राकेश की कुश्ती बराबरी पर रही। इससे पहले स्व. कृष्णा सिंह यादव के छाया चित्र पर लोगों ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला। प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों के पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। इस मौके पूर्व प्रधान सुखिया देवी, पीयूष पहलवान, स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा, पूर्व मंत्री सैयदा शादाब फातिमा, संतोष यादव, राजीव, अभिषेक, रविंद्र, उपेंद्र, नितेश, रामदरश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें