फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतलहरी ने भरा दम कोहरे ने रोकी राह

Tue, 06 Dec 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
सुहवल के कालूपुर के पास घना कोहरा के बीच साइकल से कालेज जाते छात्रा छात्राएं।
विज्ञापन
जनपद मंगलवार को कोहरे की आगोश में रहा। सर्द हवा के साथ ठंड और गलन तेजी से बढ़ने से जनजीवन प्रभावित रहा। सोमवार को आधी रात के बाद जबरदस्त कोहरे का प्रभाव शुरू हुआ, वह मंगलवार को सुबह दस बजे तक जारी रहा। दोपहर बाद थोड़ी देर के लिए सूरज निकला, लेकिन उनकी चमक फीकी रही। लोग गलन के चलते ठंड से ठिठुरते रहे। कोहरा की वजह से वाहन चालकों को फाग लाइट का सहारा लेना पड़ा। एक घंटे की दूरी लोगों ने दो से ढाई घंटे में तय की। शहर के साथ ही कई ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने अलाव का सहारा लिया। दोपहर बाद सूर्य निकला, लेकिन धूप फीकी रही। 
विज्ञापन


नवंबर माह के मध्य से कोहरे का प्रभाव शुरू हो गया था। पिछले कुछ दिनों से जबरदस्त कोहरे की वजह से वाहनों का चलना मुश्किल हो गया था। यही कारण था कि मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे तक कोहरे का असर तेज रहा। कोहरे की वजह से एक तरफ जहां ठंड में इजाफा हो जा रहा है, वहीं इसकी धुंध की वजह से वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई है।

जिससे लोग समय से गंतव्य तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। सोमवार की सुबह कोहरे का प्रभाव काफी कम था और धूप निकली थी, लेकिन आधी रात के बाद कोहरे का क्रम शुरू हो गया, जो सुबह दस बजे तक जारी रहा। धुंध का आलम यह था कि दस कदम दूर की वस्तु भी लोगों को नहीं दिखाई दे रही थी। लाइटों के सहारे वाहन मार्गों पर रेंगते नजर आए। ठंड से बचाव के लिए एक तरफ जहां पैदल आवागमन करने वाले लोग गर्म कपड़ों में दिखे, वहीं बाइक सवार मफलर, टोपी लगाने के साथ ही पूरी तरह से गर्म कपड़ों से ढंके नजर आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें