फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: ओवरऑल चैंपियन बनकर किया ‘शाइन’

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया में सिटी मांटेसरी स्कूल राजाजीपुरम (द्वितीय कैंपस) लखनऊ की ओर से आयोजित अंतर्राष्ट्रीय युवा महोत्सव में देश-विदेश के कुल 59 विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। इसमें ज्ञान-विज्ञान, तकनीक तथा वैश्विक पर्यावरण संरक्षण विषय पर आधारित कुल पांच प्रतियोगिता हुईं। दो प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक एवं एक में रजत पदक जीतकर क्षेत्र के सन शाइन पब्लिक स्कूल ने ओवर ऑल चैंपियनशिप बने।
विज्ञापन

प्रतियोगिता लखनऊ के सिटी मांटेसरी स्कूल में तीन से सात दिसंबर तक आयोजित थी। इसमें श्रीलंका, नेपाल, रूस, मारीशस, बांग्लादेश के विद्यालयों ने प्रतिभाग किया था। इसके साथ ही देश के विभिन्न राज्यों महाराष्ट्र, पंजाब, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, बिहार और उत्तर प्रदेश के विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया था।
उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल से कुल चार विद्यालयों सनबीम लहरतारा, आर्यन इंटरनेशनल स्कूल वाराणसी, सनबीम स्कूल मुगलसराय चंदौली एवं सनशाइन पब्लिक स्कूल जमानिया ने प्रतिभाग किया था। इसमें ‘राष्ट्र के निर्माण में युवाओं की भूमिका’ विषय पर नाटक का, वैश्विक पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन के लिए व्यवहारिक ज्ञान विषय पर आधारित माडल की प्रस्तुति, पर्यावरण के संरक्षण में परिवार का महत्व विषय पर डिजिटल कॉमिक , वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं कोरियोग्राफी की प्रतियोगिता हुई थी।
विज्ञापन

सनशाइन की टीम डिजिटल कॉमिक और ज्ञान विज्ञान और तकनीकी माडल की प्रतियोगिता में अव्वल रही। वहीं नाटक मंचन में दूसरा स्थान प्राप्त करते हुए कुल पांच प्रतियोगिताओं में तीन में ट्राफी जीतने में सफलता पाई। समारोह में ‘अंतर्राष्ट्रीय युवा महोत्सव की ओवर ऑल चैंपियनशिप की ट्राफी स्कूल को प्रदान की गई।
विद्यालय की टीम में कक्षा-11 की प्राची मौर्या, नौ की तनिष्का सिंह, आकृति मौर्या, सात के सृजन सिंह एवं कक्षा-पांच के लक्ष्य सिंह के अतिरिक्त दो शिक्षक जयप्रकाश सिंह एवं पूनम सिंह थीं। विद्यालय की टीम के वापस लौटने पर फूल-माला और ढोल नगाड़ों के साथ विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, प्रबंधक अमित कुमार सिंह आदि ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें