फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेरपुर खुर्द गांव में गोली मारकर वृद्घ की हत्या

Wed, 30 Dec 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मछली मारने के विवाद में बुधवार को पूर्वाह्न दस बजे शेरपुर खुर्द गांव में पट्टीदारों के बीच हुई कहासुनी में एक पक्ष की तरफ से चली गोली में दो लोग जख्मी हो गए। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल अशोक उर्फ लल्लन राय (58)
विज्ञापन


की अस्पताल ले जाए जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। जबकि दूसरे घायल मुन्ना राय (35) को वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शेरपुर खुर्द गांव में स्थित एक गड़ही में मछली मारने को लेकर अशोक उर्फ लल्लन राय और संजय राय के परिवार के बीच विवाद चल रहा था। गड़ही पर दोनों पक्षों के लोग अपना-अपना दावा करते हैं। बुधवार की सुबह दस बजे

दूसरे पक्ष के लोग गड़ही से मछली मारने गए थे। यह देख अशोक उर्फ लल्लन ने मछली मारने से मना किया। इसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। इसके बाद पट्टीदारों ने अशोक के दरवाजे पर धावा बोल दिया और अंधाधुंध
विज्ञापन


फायरिंग कर दी। इस दौरान गोली लगने से अशोक उर्फ लल्लन राय (58) और मुन्ना राय (35) घायल हो गए।

अशोक को पेट में तीन और मुन्ना की जांघ में गोली लगी। इसकी सूचना मिलते ही भांवरकोल पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलावस्था में दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया जहां डाक्टरों ने दोनों को वाराणसी के लिए रेफर

कर दिया। वाराणसी ले जाते समय रास्ते में अशोक उर्फ लल्लन राय की मौत हो गई। जबकि मुन्ना राय को वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के समय हमलावरों की संख्या चार बताई गई। सबके हाथों में

अवैध असलहे थे। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर फायरिंग करते हुए भाग निकले। थानाध्यक्ष विपिन राय ने बताया कि मामले में पीड़ित की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। पीड़ित के परिवार के लोग वाराणसी गए हैं। तहरीर मिलते ही केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें